तरहसी: शराब के लिए पति बना हैवान! पत्नी को किया अधमरा, मासूम बेटियों के सामने टूटा रिश्ता
Tarhasi, Palamu | May 11, 2026 तरहसी (पलामू): पलामू के तरहसी प्रखंड से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जिस पति ने कभी पत्नी की मांग में सिंदूर भरकर जिंदगीभर साथ निभाने का वादा किया था, उसी ने शराब की लत में अपनी पत्नी को मौत के मुहाने तक पहुंचा दिया। पाठक पगार पंचायत की रहने वाली 25 वर्षीय रानी कुमारी आज अस्पताल के बिस्तर पर जिंदगी और दर्द से जंग लड़ रही है।