दक्षिण पन्ना वनमंडल के पवई परिक्षेत्र में आज जेके सीमेंट, अमानगंज, पन्ना के सीएसआर एवं इन्वायरनमेंट विभाग द्वारा दूसरा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, उनके परिजन, वन समितियों के सदस्य, स्थानीय ग्रामीण और मीडियाकर्मी शामिल हुए।