गुमला: वज्रपात से छह मवेशियों की मौत, मुआवजे की उठी मांग
Gumla, Gumla | Apr 6, 2026 सदर थाना क्षेत्र के कसीरा पंचायत अंतर्गत मधुवन गांव में सोमवार की दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से छह मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से गांव में शोक और चिंता का माहौल है, वहीं पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। गांव के सजित साहू का एक बैल और तीन गाय, सुषमा देवी का एक बैल तथा गणेश साहू का एक गाय की मौके पर मौत हो गई।