मुज़फ्फरनगर: भगवा रैली में विवादित मांगों की गूंज, गोडसे को भारत रत्न देने की मांग से सियासी घमासान, गौ माता को राष्ट्रीय धरोहर घोषित
मुज़फ़्फ़रनगर में आयोजित भगवा रैली में कई विवादित मांगों ने सियासी माहौल गरमा दिया। अखिल भारत हिंदू महासभा और संत महासभा द्वारा निकाली गई रैली में नाथूराम गोडसे को भारत रत्न देने की मांग प्रमुख रही। इसके साथ ही भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने और गौ माता को राष्ट्रीय धरोहर बनाने की मांग उठी। रैली में सैकड़ों लोग शामिल हुए और शहर में जमकर नारेबाजी हुई।