देहरादून: शिमला बाईपास रोड पर हुए हादसे का सीसीटीवी आया सामने, कमजोर दिल वाले ना देखें, पुलिस कर रही है मामले की जांच
देहरादून के शिमला बाईपास रोड पर हुए दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार युवती को जोरदार टक्कर मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सीसीटीवी में दुर्घटना का पूरा दृश्य कैद हुआ है, जिससे पुलिस को जांच में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।