देहरादून: देहरादून से मसूरी जाने वाले यात्रियों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, रोपवे परियोजना पर कार्य शुरू हुआ
देहरादून से मसूरी जाने वाले यात्रियों को ट्रैफिक जाम की परेशानी से जल्द राहत मिलने वाली है। पर्यटन विभाग ने मसूरी रोपवे परियोजना पर काम शुरू कर दिया है। पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बताया कि मसूरी रोपवे परियोजना के तहत 26 टावरों के निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है, और विद्युत विभाग द्वारा सब स्टेशन हटाने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।