देहरादून: शिमला बाईपास रोड पर हुआ भीषण सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवती की मौके पर मौत; एंबुलेंस के देर से पहुंचने पर लोगों में रोष
देहरादून के शिमला बाईपास रोड़ पर एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार बस की टक्कर में एक स्कूटी सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं एक घंटे बाद तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंच सकी, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।