बख्तियारपुर: सालिमपुर में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
सालिमपुर थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान हत्या के प्रयास की घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे पुलिस से मिली अनुसार आरोपी की तलाश लंबे समय से की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद मामले में अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।