कराहल: ग्राम पहेला में आयोजित शिविर में 81 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग, 14 बच्चे चिन्हित किए गए
कलेक्टर अर्पित वर्मा की निर्देशानुसार जन्मजात बच्चों की विकृतियों के निशुल्क उपचार हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत आज उप स्वास्थ्य केंद्र पहेला में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया जिसमें आरबीएसके चिकित्सकों द्वारा 81 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई तथा 14 बच्चो उपचार के लिए चिन्हित किए ।