देवघर: शहर के व्यापारियों ने बाजला चौक पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया
शहर के व्यापारियों ने मंगलवार के शाम 4:00 बजे से झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बाजला चौक पर पुतला दहन किया उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हेमंत सोरेन ने घाटशिला उपचुनाव में व्यापारियों के खिलाफ बयान बाजी की है वह काफी दुखद है आज पूरे देश को व्यापारी वर्ग चलाते हैं मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि वह व्यापारी वर्ग से माफी मांगे और ऐसी बयान बाजी ना करे