स्वार: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, भक्तों ने रखे उपवास और अपने घरों में माता रानी की सजाई चौकी
Suar, Rampur | Oct 12, 2026 रविवार से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया। नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों में मां दुर्गा की विधि-विधान से चौकी सजाकर कलश स्थापना की और माता रानी की पूजा-अर्चना की। भक्तों ने नौ दिनों तक व्रत रखने का संकल्प लिया तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।