कुर्था के भाकपा माले कार्यालय में सोमवार को एक दिवसीय कार्यकर्ता कन्वेंशन हुआ। पूर्व विधायक महानंद, जिला सचिव जितेंद्र यादव, प्रखंड सचिव महेश यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। वक्ताओं ने बिहार में गरीबों पर बुलडोजर कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने वैकल्पिक बसावट के बिना उजाड़े जाने का विरोध करने और हर जगह मजबूती से संघर्ष करने का ऐलान किया।