राजगढ़: कचनारिया गांव में आम आदमी पार्टी राजगढ़ की बैठक आयोजित हुई
आम आदमी पार्टी राजगढ़ की बैठक रविवार को दोपहर 2:00 बजे करीब कचनारिया गांव में आयोजित की गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्रवंशी, उमराव सिंह जाटव सहित बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान ग्रामीणों से आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी ने चौपाल लगाकर चर्चा भी की।