ग्वालियर गिर्द: बैंक खाता हैक कर अज्ञात ठग ने ₹1.62 लाख उड़ाए, पुलिस कर रही है मामले की पड़ताल
दीनदयाल नगर में रहने वाले रामदास राठौर के बैंक खातों में धोखाधड़ी कर अज्ञात साइबर ठग ने करीब 1.62 लाख रुपये की ठगी कर ली।यह पैसे 99000 और 63800 की दो किस्तों में निकाले गए।जब रामदास राठौर ने बैंक जाकर अपने खाते का स्टेटमेंट लिया तब उन्हें इस ठगी का पता चला. उन्होंने महाराजपुरा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।जहां 26 मई शाम अज्ञात ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है