धनौरा: गजरौला पुलिस ने इंस्टाग्राम पर अश्लीलता फैलाने वाले युवक को किया गिरफ्तार
आपको बता दे कि गजरौला थाना क्षेत्र के गांव खाद गुर्जर निवासी युवक इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील वीडियो बनाकर अश्लीलता फैला रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद गजरौला थाना पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी, अश्लीलता फैलाने वाले युवक अवतार सिंह उर्फ दिलजीत पुत्र गुरुनाम सिंह को गिरफ्तार कर लिया और उसका संबंधित धारा में चालान कर दिया।