बीना: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस नेता के द्वारा किया जा रहे अत्याचार के विरोध में तहसील में प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
Bina, Sagar | Mar 9, 2024 पश्चिम बंगाल संदेश खाली नामक स्थान पर हिंदू अनुसूचित जाति जनजाति की महिलाओं पर अमानवीय अत्याचार के विरोध में सकल हिंदू समाज के द्वारा तहसील में प्रदर्शन कर जम कर नारेबाजी की गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं एवं भाजपा नेता कार्यकर्ता शामिल हुए और महामहिम राष्ट्रपति के नाम एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।