मोतिहारी: बिहार दिवस के अवसर पर गांधी मैदान मोतिहारी में मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन, डीएम व डीडीसी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
बिहार दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन के द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। गांधी मैदान मोतिहारी में जिलाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को रवाना किया गया। दौड़ 5 किलोमीटर के लिए निर्धारित था जो गांधी मैदान से बलुआ चौक राजा बाजार होते हुए फिर गांधी मैदान में लौटा|