मथुरा: मथुरा मार्ग पर गौवंश के शव रखकर जाम लगाने के मामले में पुलिस ने सख्ती दिखाई, 6 आरोपी गिरफ्तार
मथुरा वृंदावन मार्ग स्थित पीएमवी कॉलेज के जंगल में शुक्रवार को 2 दर्जन से अधिक गौवंश के शव मिलने से आक्रोशित गौरक्षकों को सड़क पर जाम लगाना भारी पड़ गया। मामले में 37 नामजद व 60 अज्ञात पर केस दर्ज किया है वही पवन दुबे, हिमांशु तिवारी, धर्मेंद्र गिरी, छाया गौतम, पुनीत चतुर्वेदी, कपिल शर्मा उर्फ बाबा को गिरफ्तार कर कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया है।