तारानगर: तारानगर विधायक नरेन्द्र बुडानिया ने मसिता वाली हैड नहर का किया निरीक्षण, विधायक ने 200 €यूसेक पानी बढ़ाने की की मांग
तारानगर विधायक नरेन्द्र बुडानिया ने विधानसभा क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे पानी के संकट को देखते हुए सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मसितावाली हैड नहर का निरिक्षण किया।विधायक बुडानिया ने नहर विभाग के अधिकारियों से वार्ता की एवं क्षेत्र में पानी बढ़ाने की मांग की जिस पर अधिकारियों ने 200 € यूसेक पानी बढ़ाया व दो दिन में पानी पहुंचेगा।