कर्वी: चित्रकूट के रामघाट में अमावस्या मेले से पहले सघन चेकिंग, सुरक्षा व्यवस्था के लिए डॉग स्क्वॉड व एलआईयू टीम मुस्तैद
सुबह 10 बजे से। चित्रकूट के रामघाट सीतापुर में वैशाख अमावस्या मेले को लेकर पुलिस अलर्ट दिखी। एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में एलआईयू, डॉग स्क्वॉयड और एस-चेक टीम ने मठ-मंदिरों व परिक्रमा मार्ग पर सघन जांच की। संदिग्ध वस्तुओं की बारीकी से तलाशी लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी गई, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित रह सकें।