लोहरदगा: लोहरदगा में बदमाशों ने हथियार के दम पर पेट्रोल पंप लूटने की कोशिश की, भीड़ देख भागे
लोहरदगा जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। गुरुवार शाम 5: 50 बजे जिले के पतराटोली स्थित एक पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े हथियारबंद दो अपराधियों ने लूटपाट का प्रयास किया। हालांकि, पेट्रोल पंप के कर्मचारियों की सूझबूझ, साहस और स्थानीय लोगों की तत्परता के कारण अपराधी अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए।