अनूपपुर: पाठ टोला पुलिया निर्माण पर बवाल, घटिया काम और बाहरी मजदूरों को काम देने का आरोप
अनूपपुर: ग्राम पंचायत कदमटोला के पाठ टोला में निर्माणाधीन पुलिया को लेकर ग्रामीणों और भाजपा युवा मोर्चा ने गंभीर सवाल उठाए हैं। मंडल अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह राठौर ने जनपद पंचायत CEO को शिकायत सौंपकर अमानक सामग्री और तकनीकी मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में मजदूर उपलब्ध होने के बावजूद बाहरी श्रमिकों से काम कराया जा रहा है।