जखनिया: कृष्ण सुदामा ग्रुप के चेयरमैन डॉ विजय के पुत्र ने शूटिंग चैंपियनशिप में 'वर्चस्व' दिखाते हुए कांस्य जीता
सादात के मरदापुर निवासी एक होनहार निशानेबाज ने खेल जगत में जनपद और पूरे वाराणसी मंडल का नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा दिया है। नई दिल्ली के ऐतिहासिक डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में मरदापुर निवासी वर्चस्व यादव ने अपनी अचूक निशानेबाजी का लोहा मनवाते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है।