नावकोठी: पहसारा मेला में रासलीला का आयोजन, रासलीला देखने उमड़ी लोगों की भीड़
पहसारा श्री कृष्णा मेला में रासलीला का आयोजन किया गया। इसे देखने के लिए आसपास के लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हुई। मथुरा से आए रासलीला टीम के सदस्यों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस अवसर पर वासुदेव देवकी विवाह कंस की भूमिका श्री कृष्ण के विहंगम दृश्य आदि को दिखाया गया।