केरेडारी: ग्रामीणों की बैठक में कमेटी के फंड पर उठे सवाल
ग्रामीणों की बैठक, कमेटी के फंड पर उठे सवाल प्रखंड के पेटो पंचायत के मध्य विद्यालय पेटो के परिसर में ग्रामीणों की बैठक हुई. अध्यक्षता पूर्व मुखिया राजकिशोर यादव व संचालन उपमुखिया लक्ष्मण साव ने किया. बैठक में चट्टी बरियातू एवं केडी माइंस से जुड़े किसान, बेरोजगार, विस्थापित एवं प्रभावित कमेटी के नाम पर प्रदूषण मद में मिलने वाली राशि को लेकर चर्चा हुई।