उधवा: राधानगर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर मारपीट के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
राधानगर थाना पुलिस ने बीते रविवार की रात्रि को थाना क्षेत्र के राधानगर गांव में छापेमारी कर मारपीट मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपितों को पुलिस ने सोमवार को अपराह्न करीब 4 बजे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।