तुरकौलिया: सदर अनुमंडल के पीपराकोठी, तुरकौलिया व बंजरिया में बुधवार आई आँधी के कारण दो दर्जन घरों का जस्ता उड़ा
सदर अनुमंडल के पीपराकोठी, तुरकौलिया व बंजरिया में बुधवार शाम आई तेज आंधी के कारण करीब दो दर्जन घरों का जस्ता उड़ा। आंधी इतनी तेज थी कि जस्ता 5 सौ मीटर तक उड़ कर चला गया। जिसे लोग जमा करने में जुटे है। कई लोगो आशियाना अज्ड गया,जिससे रहने में परेशानी हो रही है। सीओ जलालुद्दीन अख्तर ने बताया कि स्थानीय पन्स को लोगो के नुकसान का जायजा लेने का निर्देश दिया गया है।