सिकंदराराऊ: टोली के पास सड़क पार कर रहे युवक को डग्गामार बस ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए
अकराबाद का निवासी रोहित सिढपुरा से बाइक द्वारा वापस गांव लौट रहा था। जब वह सिकंदरा राऊ क्षेत्र के हाईवे पर स्थित टोली के पास पहुंचा तो पानी की बोतल लेने के लिए रोड पर कर रहा था, तभी पीछे से आई डग्गामार बस ने उसको टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा बस को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।