सिवनी: सिवनी पुलिस का 'नाइट काम्बिंग ऑपरेशन': 30 वारंटी गिरफ्तार, बदमाशों में हड़कंप
Seoni, Seoni | Apr 19, 2026 सिवनी पुलिस का 'नाइट काम्बिंग ऑपरेशन': 30 वारंटी गिरफ्तार, बदमाशों में मचा हड़कंप सिवनी: पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देशन में बीती रात जिले भर में विशेष 'नाइट काम्बिंग गश्त' चलाई गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के नेतृत्व में 100 पुलिसकर्मियों की टीम ने रात 12 से सुबह 5 बजे तक सभी थाना क्षेत्रों में सघन दबिश दी।