बीघापुर: नगर पंचायत भगवंतनगर कार्यालय के सामने बाग में मिला व्यक्ति का शव
थाना बिहार अन्तर्गत भगवंतनगर नगर पंचायत कार्यालय के सामने बाग में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। नगर पंचायत भगवंतनगर में विनोद बेलदार लकडी का काम करते है। विनोद बेलदार के पास ही रहकर राजेन्द्र पुत्र बच्चू लाल निवासी बाकरगंज जिला फतेहपुर उम्र 40 वर्ष मजदूरी किया करता था।