जहानाबाद: सदर अस्पताल शराब पार्टी वायरल वीडियो पर जांच शुरू, DM ने बनाई 4 सदस्यीय टीम
जहानाबाद सदर अस्पताल में कथित शराब पार्टी के वायरल वीडियो को लेकर जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिड़ वाई. भूटिया ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित कर शीघ्र रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। वहीं सिविल सर्जन डॉ. हरिश्चंद्र चौधरी ने अस्पताल अधीक्षक से 12 घंटे के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।