हुज़ूर: विद्युत मार्केट में बाबा सोमनाथ की भव्य झांकी निर्माण का हुआ शुभारंभ, मंत्री विश्वास सारंग ने किया भूमि पूजन
Huzur, Bhopal | Jul 10, 2026 भोपाल के विद्युत मार्केट में बाबा सोमनाथ की भव्य झांकी निर्माण कार्य का शुभारंभ विधि-विधान के साथ किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने भूमिपूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि बाबा सोमनाथ की कृपा से यह पावन कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो,और सभी के जीवन में सुख,शांति,समृद्धि और मंगल का संचार हो |