आगरा: आगरा के ताजगंज क्षेत्र शमशाबाद रोड पर तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर पलटी, गोवंश को बचाने के दौरान हुआ हादसा
Agra, Agra | Nov 15, 2024 आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र शमशाबाद रोड पर एक बड़ा हादसा एक बड़ा हादसा टल गया, आपको बता दे तेज रफ्तार से आ रही एक कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना गांव दिगनेर के पुल के पास आज शाम करीब तीन बजे हुई। चालक बलजीत सिंह ने बताया कि वह अलीगढ़ से कुर्सी लेकर झांसी जा रहा था, लेकिन अचानक गोवंश को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई ।