आगरा: आगरा नगर निगम ने कबाड़ से बनाए भारत माता का नक्शा, गांधी जी का चरखा और चश्मा
Agra, Agra | Nov 15, 2024 आगरा नगर निगम ने स्वच्छता अभियान के तहत कबाड़ से अनोखी और आकर्षक चीजें बनाई हैं। नगर निगम की खराब गाड़ियों के पार्ट्स से बनाए गए भारत माता के नक्शे, गांधी जी के चरखे और चश्मे को नगर निगम के पार्क में लगाया गया है। नगर निगम का उद्देश्य है कि निगम में पड़े कबाड़ का सही से इस्तेमाल हो और ऐसी चीजें बनाकर शहर में लगाया जाए जिससे शहर को खूबसूरत बनाया जा सके ।