धमतरी: रील बनाने वालों के लिए खुशखबरी, यहां रील बनाने पर मिलेगा इनाम
धमतरी जिले की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध पर्यटन स्थलों को देश-दुनिया तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा एक आकर्षक रील एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। धमतरी जिले के पर्यटन क्षेत्र/स्थल विषय पर आधारित यह प्रतियोगिता 17 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगी। जिसमें जिले के युवा, फोटोग्राफी प्रेमी और आम नागरिक उत्साहपूर्वक भाग।