बोध गया: बोधगया: बीटीएमसी में 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा की तैयारी को लेकर हुई समीक्षा बैठक
बोधगया के बीटीएमसी सभागार में बौद्ध पूर्णिमा की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक मंगलवार की दोपहर 2 बजे की गई। बैठक में आगामी बुद्ध पूर्णिमा समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। समिति ने विशेष रूप से 1 मई 2026 को होने वाले बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव को लेकर व्यवस्थाओं पर चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है।