शिवपुरी: भीषण गर्मी में बिजली कटौती से सिरसौद के ग्रामीण परेशान,
शिवपुरी जिले के सिरसौद गांव में बुधवार को लंबे समय तक बिजली कटौती होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रही और दोपहर तक बिजली बहाल नहीं हो सकी। भीषण गर्मी के बीच बिजली बंद रहने से घरों में पंखे, कूलर और अन्य जरूरी उपकरण बंद रहे, जिससे लोगों को काफी दिक्कत हुई। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे