नबीनगर: माली थाना क्षेत्र के चरण बाजार में पुलिस की कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने किया बाजार बंद, विधायक ने कार्रवाई की मांग की
नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के चरण बाजार में बुधवार की रात्रि पुलिसिया कार्रवाई से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। पुलिसिया कार्रवाई से आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को पूरे दिन चरण बाजार को बंद रखा।पुलिसिया कार्रवाई में घायल ग्रामीण रानी कुमारी, सोनी देवी,नैना कुमारी,चांदनी कुमारी, शारदा कुमारी, कलावती देवी,राम जी सोनी,धनंजय सोनी ने बताया।