नबीनगर: चरण बाजार में शराब तस्कर के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला, शराब तस्कर को छुड़ाया गया
नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के चरण बाजार में मंगलवार के शाम अवैध शराब बिक्री के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर हमला कर ग्रामीणों ने पुलिस अभिरक्षा से शराब तस्कर को छुड़ा लिया। मामले में माली थाना के दरोगा सुमित चन्द्र के द्वारा थाना में पुलिस पर हमला मामले में चरण निवासी धनंजय सोनी, जितेंद्र सोनी,अमन सोनी,राकेश सोनी,पंकज सोनी,विक्की कुमार,गुड्डू