बहेड़ी: बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर बहेड़ी के नैनीताल रोड स्थित गन्ना उत्पादक महाविद्यालय से निकाली गई रैली
बहेड़ी भीमराव अंबेडकर के जन्म उत्सव के अवसर पर नगर में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया नैनीताल रोड स्थित गन्ना उत्पादक महा विद्यालय से आज 14 अप्रैल को दिन में करीब एक बजे से विशाल रैली निकाली गई जोकि मेन बजार नैनीताल रोड होते हुए जाजूनगर पहुंचकर संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया ।