अजयगढ़: अजयगढ़ पुलिस का पशु तस्करों पर शिकंजा, मवेशियों से भरा पिकअप जब्त किया
अजयगढ़ क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अजयगढ़ पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। नवागत थाना प्रभारी हरि सिंह ठाकुर के पदभार ग्रहण करने के बाद से ही थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीती रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन में मवेशियों को क्रूरतापूर