जशपुर: जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक, एक घर से बाइक की चोरी
जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात करीब 3:20 बजे अंबिकापुर रोड निवासी सतीश मित्तल के घर के आंगन से एक नई मोटरसाइकिल चोरी हो गई। घटना की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर पहले पार्किंग में अपना बैग छुपाता है और फिर बाइक चोरी कर बैग ल