नासरीगंज: सत्ता परिवर्तन के साथ तेजस्वी के रूप में बिहार को नया एवं युवा मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है: अखिलेश यादव
पहले चरण में ही महागठबंधन की जीत हो चुकी है। सत्ता परिवर्तन के साथ ही तेजस्वी यादव के रूप में सूबे को नया एवं युवा मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है। बिहार में महागठबंधन की हवा चल रही है। और भाजपा की हार की शुरुआत बिहार से होगी। उक्त बातें शुक्रवार को लगभग तीन बजे समाजवादी पार्टी सांसद एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नोखा विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन