मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अहिल्याबाई होल्कर प्रतिमा का अनावरण किया, मीनाक्षी स्वरूप की प्रशंसा की
मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे और अहिल्याबाई चौक पर देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद उन्होंने माल्यार्पण कर नमन किया और परिक्रमा कर जनता का अभिवादन किया। कार्यक्रम में डॉ. संजीव बालियान, मीनाक्षी स्वरूप, एसपी बघेल और गौरव स्वरूप मौजूद रहे, जिन्होंने इसे शहर के विकास और गौरव का प्रतीक बताया।