टिकारी: 'लैब टू लैंड' के तहत CUSB भूविज्ञान विभाग के छात्रों का गया व आसपास के जिलों में भूवैज्ञानिक क्षेत्र भ्रमण
Tikari, Gaya | May 4, 2026 CUSB के भूविज्ञान विभाग ने 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड UG-PG पाठ्यक्रम में नामांकित छात्रों के लिए 'लैब टू लैंड' पहल के तहत 2 दिवसीय भूवैज्ञानिक क्षेत्र भ्रमण आयोजित हुआ। कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के ‘कैंपस फॉर कम्युनिटी’ ध्येय से प्रेरित भ्रमण स्नातक छात्रों के लिए पहला क्षेत्र-आधारित सीखने का अनुभव था। जिससे उन्हें गया व आस-पास के क्षेत्र की जानकारी मिले।