बलिया: अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर निकाली गई धनराशि 30011.18 रुपए शिकायतकर्ता के खाते में वापस कराई गई
Ballia, Ballia | Apr 5, 2026 अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर निकाली गई धनराशि को होल्ड कराए हुए शिकायतकर्ता के खाते में गड़वार थाने की पुलिस ने 30011.18 रूपए रविवार की दोपहर एक बजे वापस कराए। पैसा पाकर मनीष कुमार पुत्र अमीचन्द्र निवासी ग्राम गड़वार थाना व साइबर सेल पुलिस की भूरी—भूरी प्रशंसा की।