ललितपुर: मोहल्ला बड़ापुरा में फेरी लगाकर सामान बेचने वाले दुकानदार की बाइक हुई चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए 3 चोर
फेरी लगाकर सामान बेचने वाले मोहल्ला बड़ापुरि निवासी एक दुकानदार के घर के सामने रखी हुई बाइक को तीन अज्ञात चोर अपने साथ चुरा कर ले गए।उक्त घटना का वीडियो पास में लगे हुए एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।जो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे के रिकॉर्ड के आधार पर चोरों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहे हैं।