ललितपुर: करवा चौथ के दिन 2 पत्नियों के उजड़े सुहाग, बिरधा के पास बस और बाइक की टक्कर में 2 लोगों की मौत
ललितपुर में करवा चौथ के दिन दो पत्नियों के सुहाग उजड़ गए हैं, बिरधा के पास हाईवे 44 पर तेज रफ्तार छावड़ा कंपनी की बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी है,जिससे दो लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया उक्त मामले में पुलिस ने बताया, दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं।