फरीदाबाद: फरीदाबाद भाखरी में बदमाशों की पिटाई से युवक की मौत, पुलिस के सामने 20 लोगों ने किया हमला
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल में भेजा गया। वहीं इस मामले में थाना डबुआ के प्रभारी मनविंदर ने बताया कि उन्हें पहले मृतक की तरफ से झगड़े की कोई शिकायत नहीं मिली थी। बीते कल पाली चौकी इलाके में दो पक्षों का झगड़ा हुआ था। उसके बाद बादशाह खान सिविल अस्पताल में एक पक्ष पर दूसरे पक्ष ने हमला किया था, जिस पर पुलिस कार्रवाई कर रही थी।