फरीदाबाद: व्यक्ति से 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी, फोन पर कहा- एक सप्ताह में रुपए का इंतजाम करें
जानकारी के अनुसार फरीदाबाद में सेक्टर 64 में रहने वाले सोनू कौशिक ने बताया कि उसने दुकानें और मकान बनाए हैं। इनको वह किराए पर देकर अपना परिवार का पालन पोषण कर रहा है। शनिवार रात 9 बजे एक अज्ञात नंबर से कॉल करके उससे 30 लाख रुपए की मांग की गई। धमकी दी गई कि एक हफ्ते के भीतर रकम नहीं देने पर जान से मार दिया जाएगा।